झामुमो ने होल्डिंग टैक्स में कमी का किया स्वागत
कोडरमा, अप्रैल 13 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति ने झुमरी तिलैया नगर परिषद, कोडरमा नगर पंचायत और डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स में सरकार द्वारा की गई कमी का स्वागत किया है। पार्टी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कोडरमा जिले की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि होल्डिंग टैक्स का बोझ आम लोगों पर पड़ रहा था, जिसे कम कर सरकार ने राहत देने का काम किया है। झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी अपने 18 वर्षों के कार्यकाल में यह काम नहीं कर सकी और केवल आश्वासन ही देती रही। जिलाध्यक्ष ने बताया कि करीब छह माह पूर्व झामुमो जिला समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को होल्डिंग टैक्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.