साहिबगंज, जुलाई 30 -- साहिबगंज। झामुमो ने सुरेंद्र यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इस आशय की जानकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने गुरुवार को कार्यालय आदेश जारी कर दी है। उन्होंने पत्र में कहा है कि झामुमो जिला समिति की अनुशंसा, विभिन्न जन संवाद माध्यमों व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से प्राप्त सूचना पर पार्टी ने यह निर्णय लिया है। केंद्रीय महासचिव के मुताबिक निर्देशानुसार पार्टी के सभी पदों से पदमुक्त करते हुए प्राथमिक सदस्यता से आगामी छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है। सुरेंद्र यादव नगर परिषद के वार्ड पार्षद हैं। झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...