रांची, अप्रैल 24 -- रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से दिशुम गुरु बाबा शिबू सोरेन की स्मृति पर शहर में प्याऊ की व्यवस्था की गई है। गर्मी की चिलचिलाती धूप में राहगीरों की सुविधा के लिए शुक्रवार को जेएमएम की ओर से शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर एक दर्जन से अधिक जल प्याऊ लगाए गए हैं। केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय और कार्यकर्ता उत्तम यादव ने तेजी से बढ़ती गर्मी में आम नागरिकों के लिए शीतल जल की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि हमारा यह कार्य गुरुजी के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित है। मौके पर अश्वनी शर्मा, अंतु तिर्की, हेमलाल मेहता, धर्मेंद्र सिंह,आशुतोष वर्मा व अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...