झामुमो ने मुरहुलसुदी पंचायत में चलाया जनजागरण अभियान
बोकारो, सितम्बर 3 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा कसमार प्रखण्ड समिति की ओर से एमएमडीआर खान एवं खनिज विकास विनियमन संशोधन विधेयक काला कानून के विरोध में गुरुवार को मुरहुलसुदी पंचायत के चौड़ा एवं भुरसाटांड़ गांव में जनजागरण अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम ने कहा कि केंद्र सरकार की इस तरह की जनविरोधी नीतियों को किसी भी हाल में लागू करने नहीं दिया जाएगा। इसको लेकर गांव गांव में झामुमो की ओर से ग्रामीणों को इस कानून के बारे जानकारी देकर इसका पुरजोर विरोध किया जा रहा है। मौके पर प्रखंड सचिव सोहेल अंसारी, जिला समिति सदस्य शास्त्री मुर्मू, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष विनोद बिहारी महतो, मुरहुलसुदी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि वीरेंद्र मुंडा, मणिलाल मुंडा, दशरथ टुडू, सगीर आलम अंसारी, राजेश टुडू, कैलाश टु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.