झामुमो ने मनाई पूर्व सांसद टेकलाल महतो की पुण्यतिथि
गिरडीह, सितम्बर 28 -- बगोदर। झामुमो प्रखंड समिति बगोदर की ओर से रविवार को पार्टी कार्यालय में झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा और गिरिडीह के पूर्व सांसद स्व. टेकलाल महतो की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष बंधन महतो के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सबसे पहले बंधन महतो एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय टेकलाल महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बंधन महतो ने कहा कि टेकलाल महतो न केवल गिरिडीह के लोकप्रिय पूर्व सांसद थे, बल्कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन के कद्दावर स्तंभ थे। उन्होंने गांव-गांव में संघर्ष की अलख जगाई। दबे कुचले, शोषितों और वंचितों के हक अधिकार के लिए उनका योगदान अतुलनीय है। यह भी पढ़ें- झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धाओं में शामिल थे टेकलाल: जेपी पटेल उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.