पलामू, अक्टूबर 3 -- झामुमो ने मनाई गांधी-शास्त्री की जयंती मेदिनीनगर। झामुमो की पलामू जिला समिति ने शुक्रवार को मेदिनीनगर के गांधी मैदान उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने की। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, प्रेम और सद्भाव के माध्यम से देश को एकजुट किया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाकर जनसेवा को आगे बढ़ाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Simdega News: गांधी-शास्त्री जयंती पर झामुमो न...