पलामू, अप्रैल 21 -- मेदिनीनगर। झारखंड मुक्ति मोर्चा की पलामू यूनिट ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा और केंद्र सरकार को घेरने का सोमवार को प्रयास किया। जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने प्रेस को बताया कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है। इसे लागू करने की वास्तविक मंशा नहीं दिख रही। 2023 में पारित 106वें संविधान संशोधन के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण का प्रावधान किया गया, लेकिन इसे जनगणना और परिसीमन से जोड़कर लागू करने में देरी कर दी गई। सरकार गंभीर होती तो 2024 के लोकसभा चुनाव में ही महिलाओं को इसका लाभ मिल सकता था। यह भी पढ़ें- भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर केवल राजनीतिक लाभ लेना चाहती है: राजनील उन्होंने 131वें संविधान संशोधन विधेयक को महिला आरक्षण से जोड़ने की कोशिश को भ्रामक बताया। यह भी पढ़ें- महि...