रांची, मार्च 19 -- सोनाहातू,प्रतिनिधि। प्रखंड के बाकू राधारानी मंदिर परिसर में सोनाहातू झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष राजू मुंडा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रत्येक गांव से संगठन को लेकर चर्चा किया। गांव, पंचायत और प्रखंड में संगठन विस्तार कैसे किया जाए, इस संबंध में कार्यकर्ताओं की राय ली गई। संगठन विस्तार को लेकर सभी को जिम्मेवारी दी गई। मौके पर छुटु सिंह मुंडा, मुंडा ,सुभाष महतो, बिरेंद्र महतो दीनबंधु महतो, बासुदेव महतो, अनिल महतो, अशोक महतो, लालू पुराण, चंडी कोइरी, जीतराम महतो, संबंध महतो, जितेंद्र महतो, संजय महतो, रमाकांत महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...