आदित्यपुर, मार्च 2 -- चांडिल, संवाददाता। झामुमो क्रीड़ा मोर्चा के जिला सचिव राहुल वर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष मिलन तंतुबाई ने चिलगू के भुईयांडीह में क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच बल्ला एवं बॉल का वितरण किया। राहुल वर्मा ने बताया कि विधायक सविता महतो के निर्देश पर खिलाड़ियों के बीच बल्ला एवं बॉल का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि अन्य पंचायतों में भी खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर सुकुमार लायेक, संदीप लायेक, राजा लायेक, राजाराम लायेक, मनोज लायेक, रवि सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.