सिमडेगा, मई 8 -- बानो, प्रतिनिधि। डाकबंगला परिसर में शुक्रवार को झामुमो प्रखंड समिति की बैठक सह बीएलए-2 का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिल लुगुन ने की। कार्यशाला में विशेष रूप से बीएलए-2 की भूमिका एवं एसआईआर को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना, जिला सचिव सफ़िक खान, केंद्रीय सदस्य बिरजो कंडुलना, धर्मदास तोपनो, जिला उपाध्यक्ष नुवास केरकेट्टा, प्रमुख सुधीर डांग, विधायक प्रतिनिधि जगदीश बागे एवं विधायक के प्रभारी सचिव जोलेन बारला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा एसआईआर प्रक्रिया को गंभीरता से लेने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- मतदाता पुनरीक्षण (एस आई आर) को लेकर आयोजित हुई झामुमो की रणनीतिक बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.