झामुमो ने किया बूथ कमेटी गठन कार्यक्रम
सराईकेला, मई 25 -- सरायकेला। झामुमो ने सरायकेला प्रखंड अंतर्गत छोटा दावना और बड़ा दावना में बूथ कमेटी गठन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष और झारखंड मुक्ति मोर्चा के मनोज कुमार चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेम्ब्रम सहित ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन मजबूती, बूथ गठन और मतदाता जागरूकता पर चर्चा की गई। इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश महाली ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल राजनीतिक मजबूती नहीं, बल्कि गरीब, किसान, छात्र एवं आम जनता की समस्याओं को सरकार एवं प्रशासन तक पहुंचा कर उनका समाधान करना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रह कर जनता से लगातार जुड़े रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोग नगर पंचायत अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.