धनबाद, अगस्त 25 -- धनबाद झामुमो धनबाद ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। केंद्र सरकार द्वारा संविधान के 130वें संशोधन के विरोध में झामुमो ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लखी सोरेन ने किया। संचालनक जिला सचिव मन्नू आलम ने किया। लखी सोरेन ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बाबा साहब की संविधान में छेड़छाड़ कर लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। मौके पर केंद्रीय सदस्य सुखलाल मरांडी, मनोज रवानी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, अजय रवानी, संयुक्त सचिव तपन तिवारी, किशोर मुर्मू, महानगर अध्यक्ष मंटू कुमार चौहान, व्यवसायिक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरीश सिंह, राजू हाड़ी, हैदर अली, मंजूडा मरांडी, लोलीन बास्की, मंसूर अंसारी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.