चाईबासा, अप्रैल 9 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जिले में अवैध लौह अयस्क खनन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आरोप लगाया है कि लौह अयस्क का अवैध खनन और कारोबार बदस्तूर बेरोक-टोक जारी है। लौह अयस्क के अवैध कारोबार से सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। साथ ही इसके कारण से राज्य सरकार और जिला प्रशासन की भारी बदनामी हो रही है। इसको लेकर झामुमो जिला संगठन काफी गंभीर है। इस मुद्दे को लेकर जिला झामुमो की कोर समिति ने बुधवार को चाईबासा परिसदन में एक आपात बैठक की। पार्टी ने जिला प्रशासन को इस मामले पर 07 दिनों के अंदर कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम ने की। इसमें मौजूद सदस्यों ने एक स्वर में अवैध लौह अयस्क खनन का पुरजोर विरोध किया। जिला झामुमो के प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने बताया कि बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.