गिरडीह, जुलाई 29 -- डुमरी, प्रतिनिधि। झामुमो नेता स्व. मुक्तेश्वर महतो का 27 वां शहादत दिवस मंगलवार को पोरदाग में मनाया गया। झामुमो डुमरी प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस शहादत दिवस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बेबी देवी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थी। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुक्तेश्वर महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम स्थल पर झामुमो का झंडा फहराया। मौके पर उन्होंने कहा कि आज मुक्तेश्वर महतो जैसे झारखंड के शहीदों के कारण ही हमें अलग झारखंड राज्य मिला है। उनकी शहादत हमें जुल्म और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष के लिये प्रेरित करता रहेगा। यह भी पढ़ें- Bokaro News: पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो की जयंती समारोह की तैयारी कहा कि अलग झारखंड राज्य के निर्माण की लड़ाई...