धनबाद, जनवरी 30 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। संपति विवाद को लेकर मंगलवार को डिगवाडीह दस नम्बर में मंगलवार को हुई हिंसक घटना के मामले में जोड़ापोखर पुलिस ने बुधवार की रात दोनों पक्षों के शिकायत पर दो एफआईआर दर्ज किया है। प्रथम पक्ष के अंकित राम ने अस्पताल से अपना फर्द बयान दर्ज कराया है। उन्होंने मदन राम पर जान से मारने की नीयत से पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया है। इसके आधार पर पुलिस ने मदन राम और दुकानदार मिथलेश के खिलाफ केस दर्ज किया है। वही द्वितीय पक्ष के दुकानदार मिथलेश के आवेदन पर पुलिस ने उत्सव राम उर्फ छोटू अंकित राम और विनय गुप्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस जांच में झामुमो नेता मदन राम द्वारा दी गई लिखित शिकायत की भी पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में दोनों गुटों के बीच तनाव का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.