गिरडीह, मार्च 10 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के मदरसा अनवारुल इस्लाम माल्डा में सोमवार को झामुमो नेता इमरान अंसारी द्वारा दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि इफ्तार का आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। सभी लोगों ने सामूहिक रूप से रोजा खोलकर एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना का परिचय दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम, सेवा और भाईचारे का प्रतीक है। वहीं झामुमो नेता इमरान अंसारी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी को रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.