गिरडीह, अप्रैल 4 -- सरिया। बगोदर विधासभा के झामुमो नेता सरिया निवासी त्रिभुवन मंडल पर गुरुवार की रात जान से मारने के मकसद से हमले की नाकाम कोशिश की गई लेकिन त्रिभुवन अपनी स्कार्पियो से किसी तरह जान बचाकर निकल गए। इस मामले को लेकर सरिया थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक एवं एसडीपीओ को दो लोगों को नामजद करते हुए लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया कि गुरुवार की रात 09 बजे के आसपास वे अपनी स्कार्पियो से चालक के साथ बगोदर से लौट रहे थे। उधर से ही दो बाइक में सवार चार लोग पीछा करने लगे। कई बार ओवरटेक का प्रयास किया और नजदीक आकर गाली-गलौज वो जान से मारने की धमकी भी दी लेकिन हमलोग ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा कर पीछा छुड़ाया और घर पहुंचे। इसके कुछ ही देर बाद हमारे यहां काम करनेवाले ब्रह्मदेव पासवान को काला रोड में इन्हीं लोगों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.