कोडरमा, मई 18 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आउटसोर्सिंग कर्मियों को पिछले तीन माह से मानदेय भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में सोमवार को झामुमो जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाण्डेय एवं चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ सह एनईसी मेंबर, नई दिल्ली, शैलेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- 10 हजार मानदेय और 3 रुपये कमीशन की मांग, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनीज्ञापन की मुख्य बातें सौंपे गए ज्ञापन में कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स, हजारीबाग पर आउटसोर्सिंग कर्मियों को समय पर मानदेय नहीं देने तथा कई तरह की अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कर्मियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। यह भी पढ़ें- आउटस...