झामुमो नेता को दी जान मारने की धमकी
धनबाद, मई 17 -- अलकडीहा। झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता निर्मल रजवार ने तिसरा थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। आवेदन में उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे कहीं से लौट रहे थे, तभी जयरामपुर मोड़ पर घात लगाए कुछ लोग मुंह में गमछा बांधकर आए और उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। निर्मल रजवार ने कहा कि उन्होंने विवेक से काम लिया और बिना बहस किए शांत रहे, वरना कोई अनहोनी हो सकती थी। घटना को लेकर उन्होंने तिसरा थाना में आवेदन देकर न्याय की मांग की है। थाना प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.