घाटशिला, अप्रैल 13 -- धालभूमगढ़। झामुमो के केंद्रीय सदस्य कानू सामंत ने रावताड़ा पंचायत के महीसाधरा गांव का दौरा किया। ग्रामीणों ने गांव में पेयजल की समस्या की जानकारी झामुमो नेता को दी। ग्रामीमों ने कहा कि झारखंड एवं केंद्र सरकार हर घर नल जल मिशन पर करोड़ों रुपए खर्च करती आ रही है। आज के युग में गांव में पीने के पानी की किल्लत चारों ओर देखी जा रही है, यह जनप्रतिनिधियों के लिए शर्म की बात है। जनप्रतिनिधि चुनाव के समय केवल वोट के लिए आते हैं और वादे कर चले जाते हैं। जीतने के बाद ग्रामीणों को सुविधा नहीं प्राप्त होती है। ग्रामीणों ने बताया दैनिक कामों के लिए एवं पीने के लिए लगभग 2 किलोमीटर दूर से खेत में बने हुए कुंआ से पानी लाकर जीवन यापन करना पड़ रहा है। मुखिया अर्जुन मांडी ने बताया यह समस्या गांव में पिछले कई वर्षों से सामने आ रही है । व...