झामुमो नेता के पुत्र का शव गांव आते ही पसरा मातम
गिरडीह, मई 19 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि। ताराटांड़ थाना क्षेत्र के कुंडलवादह गांव निवासी झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रधान हांसदा के 22 वर्षीय पुत्र संजय हांसदा की गिरिडीह-टुंडी सड़क पर मोहनपुर के समीप सोमवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। रात अधिक हो जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। मंगलवार सुबह में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद संजय हांसदा का शव दोपहर में कुंडलवादह गांव पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही सन्नाटा छा गया और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल होने लगा। जानकारी के अनुसार, सोमवार को संजय हांसदा कुछ काम से गिरिडीह गया हुआ था। वापस कुंडलवादह आने के क्रम में गिरिडीह-टुंडी मुख्य सड़क पर मोहनपुर के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में पीछे से धक्का मार दिया जिससे संजय हांसदा की घटनास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.