पलामू, अप्रैल 3 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के निजी बस स्टैंड के समीप गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे में पहाड़ी मोहल्ला निवासी बैग कारोबारी सह वर्ष 2012 में हुई झामुमो नेता लड्डू खान की हत्या मामले में गवाही देने वाले 36 वर्षीय समीर उर्फ गुड्डू को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। निजी बस के पास स्थित नगरपालिका की शताब्दी मार्केट में स्थित राजा साहेब बस ऑफिस में घटना हुई है। आरोपियों की ओर से चलाए गए सात-आठ राउंड फायर में दो गोली समीर उर्फ गुडू को लगी है। मेदिनीनगर के शहर थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर ज्योति लाल रजवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा सामने आया है। वर्ष 2012 में झामुमो नेता लड्डू खान को मेदिनीनगर मुख्य बाजार में सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक समी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.