रांची, अगस्त 14 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। झामुमो के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी अनगड़ा के हाहे निवासी 56 वर्षीय मनोज भट्टाचार्य का गुरुवार की दोपहर में निधन हो गया। वे पिछले दो साल से अधिक समय से कैंसर से संघर्ष कर रहे थे। अंतिम संस्कार रामदगा स्थित स्वर्णरेखा नदी के किनारे शुक्रवार को दिन के 12 बजे किया जाएगा। मनोज ने महावीर मंडल अनगड़ा का गठन किया था। इसके अतिरिक्त वे दुर्गा पूजा समिति अनगड़ा सहित रामनवमी अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता अनगड़ा के प्रमुख पदाधिकारी थे। मनोज भट्टाचार्य के मित्र अनगड़ा के पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा ने बताया कि इनके निधन से क्षेत्र को काफी अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन पर विधायक राजेश कच्छप, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, अनुराधा मुंडा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, पूर्व भाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.