जमशेदपुर, जुलाई 13 -- जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कार्यालय रांची में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर से केंद्रीय महासचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय से रविवार को मिला। प्रतिनिधिमंडल में महिला नेत्री बाली मार्डी, उज्ज्वल दास सहित अन्य लोग शामिल थे। दोनों नेताओं ने बिनोद पांडेय को अंग वस्त्र एवं गुरुजी का फोटोफ्रेम देकर सम्मानित किया। साथ ही पार्टी से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान पांडे ने कहा कि कार्यकर्ता अगर मजबूत होंगे तो हम भी बलवान होंगे। इसलिए पार्टी को बचाए रखने के लिए कार्यकर्ता को हमेशा संगठन की मजबूती पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर के झामुमो नेताओं ने महासचिव विनोद पांडेय से रांची में की मुलाकात इस मौके पर संगीता सोरेन एवं मकसूद अंसारी भी उपस्थि...