पलामू, जून 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि । झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सन्नी शुक्ला, आशुतोष विनायक एवं वार्ड पार्षद रौशन कुमार नाग ने नगर निगम में कार्यरत भूमिहीन दलित सफाईकर्मी परिवारों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आवासीय भूमि अथवा आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। नेताओं ने कहा कि ये परिवार पिछले लगभग 35 वर्षों से रेलवे क्रॉसिंग, कचहरी-जेलहाता के समीप निवास करते आ रहे थे। रेलवे की थर्ड लाइन परियोजना के निर्माण के दौरान उनके आवासों को हटाकर भूमि खाली करा ली गई। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन एवं नगर निगम को आवेदन देकर पुनर्वास की मांग की थी। उन्हें आश्वासन भी दिया गया, लेकिन आज तक न तो आवासीय भूमि उपलब्ध कराई गई और न ही किसी प्रकार का वैकल्पिक आवास दिया गया।

भूमिहीन परिवारों की स्थिति सन्नी शुक्ला ने कहा कि ये परिवार समाज के सबसे वंचित औ...