दुमका, मार्च 10 -- दुमका। झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नगर अध्यक्ष विजय कुमार दास के नेतृत्व में फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक से शिष्टाचार मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। इस दौरान अस्पताल परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, सभी जांच उपकरणों को सुचारु रूप से चालू रखने तथा अल्ट्रासाउंड मशीन को जल्द से जल्द प्रारंभ करने की मांग को लेकर मांग पत्र सौंपा गया। साथ ही आउटसोर्सिंग कंपनियों के माध्यम से कार्यरत सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान करने एवं एग्रीमेंट के अनुसार कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आम जनता का अधिकार है और इसे सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर मांगपत्र सौंपने वालों में झामुमो के नगर उपाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.