झामुमो नगर समिति की बैठक, एसआईआर और जनगणना को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
दुमका, मई 19 -- दुमका। झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति, दुमका की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक मंगलवार को दुमका परिसदन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवकुमार बास्की ने की। बैठक में एसआईआर एवं आगामी जनगणना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में विचार-विमर्श जिला अध्यक्ष शिवकुमार बास्की ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। सभी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने एसआईआर एवं जनगणना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं को सजग और सक्रिय रहने का आह्वान किया। बैठक में जिला सचिव निशित वरण गोलदार, जिला प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.