आदित्यपुर, दिसम्बर 25 -- ग़म्हरिया।झामुमो आदित्यपुर नगर कमेटी के बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष के पद पर अशोक साहू को मनोनीत किया गया है। बताया गया कि आदित्यपुर निवासी साहू पिछले लंबे समय से झामुमो संगठन से जुड़े रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे थे। जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने बताया कि आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को मद्देनजर संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी रिक्त पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया जा रहा है। उसी कड़ी में पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता अशोक साहू को बुद्धिजीवी मंच का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साहू के मनोनयन पर नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, जिला संगठन सचिव अमृत महतो, महिला जिला अध्यक्ष सुशीला तांती ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामना दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.