सिमडेगा, मार्च 8 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झामुमो नगर कमिटि की बैठक जेपी पार्क में हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मो अनस ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर नगर अध्यक्ष ने कहा 20 वार्डों की समस्या जैसे बिजली पानी सड़क जैसे जन समस्याओं को दुरुस्त करने का प्रयास किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि झामुमो नगर कमिटि प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ मिलकर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। मौके पर कुंदन कुमार रजक, नगर संदीप मिंज, किशोर केरकेट्टा, प्रेमधनी हेंब्रम, विदया बड़ाईक आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.