कोडरमा, अप्रैल 1 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झामुमो जिला समिति की बैठक बुधवार को झुमरी तिलैया के ब्लॉक रोड स्थित साहू धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पांडे ने की, जबकि संचालन जिला सचिव पवन माइकल कुजूर ने किया। बैठक में झुमरी तिलैया नगर परिषद, कोडरमा नगर पंचायत और डोमचांच नगर पंचायत के हालिया चुनावों की समीक्षा की गई। पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई बिंदुओं पर सुधार के निर्देश दिए गए, ताकि भविष्य में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकें। वहीं, विजयी उम्मीदवारों को जिला समिति की ओर से शुभकामनाएं दी गईं।इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला समिति नगर परिषद और नगर पंचायतों को हरसंभव सहयोग देगी। बैठक में यह भी मुद्दा उठाया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.