झामुमो जिला कार्य समिति की बैठक 26 को
सराईकेला, जुलाई 21 -- राजनगर। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्य समिति की बैठक 26 जुलाई को राजनगर के गोविंदपुर स्थित माझी परगना हाउस में होगी। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, विशु हेंब्रम, बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गालाल मुर्मू, सुब्रमणियम बास्के, हिकिमचन्द्र टुडू सहित कई शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक के बाद नेताओं ने गोविंदपुर स्थित माझी परगना हाउस पहुंच कर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं को आयोजन से संबंधित विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक को सफल बनाने का आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- Pakur News: एसआईआर अभियान व संगठन मजबूती को लेकर झामुमो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.