पाकुड़, मार्च 14 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने अपने आवास पर शनिवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर विभिन्न वर्गों के लोगों ने एक साथ रोजा इफ्तार कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इफ्तार पार्टी में महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार, भाजपा नेता बाबुधन मुर्मू, झामुमो जिला उपाध्यक्ष समद अली, झामुमो नेता दानियल किस्कू, एबीसी कंस्ट्रक्शन के चंदन तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हुए क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने की बात कही। इस दौरान उपस्थित लोगों ने रमजान के पवित्र महीने की अहमियत पर भी प्रकाश डाला और समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की। मौके पर जावेद आलम, मुसलुद्दीन अंसारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्...