झामुमो छात्र मोर्चा ने नीट पेपर लीक विरोध में फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
पलामू, मई 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झामुमो छात्र मोर्चा एवं महानगर समिति के संयुक्त नेतृत्व में नीट (यूजी) 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक और भारी अनियमितताओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा अभिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया।कार्यक्रम की शुरुआत मेदिनीनगर बस स्टैंड स्थित झामुमो कार्यालय से हुई। जुलूस की शक्ल में शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए विरोध प्रदर्शन करते रहे और नीट परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि देश की सबसे महत्वपूर्ण चिकित्सकीय प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होना केंद्र सरकार और परीक्षा एजेंसियों की गंभीर विफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.