बोकारो, जनवरी 7 -- बोकारो, प्रतिनिधि। आगामी चास नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा चास नगर समिति की संगठनात्मक बैठक बुधवार को चिरा चास स्थित आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के फार्म हाउस में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता चास नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया ने की। कार्यकर्ताओं को जीत का संकल्प: बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में पार्टी का झंडा बुलंद करना हमारा एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने कहा, पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वे आज से ही चुनावी मैदान में उतर जाएं। विशेषकर सभी विंग के पदाधिकारियों को कमर कस लेनी चाहिए। मंटू यादव ने निर्देश दिया कि हेमंत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.