रांची, मई 17 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो रांची स्थित झामुमो केन्द्रीय कार्यालय में महासचिव विनोद पांडेय से रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन के साथ मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, प्रणव महतो, ललित माण्डी, विद्यासागर दास, जिला सचिव रतन महतो एवं चंद्रशेखर टुडू, नसीर खान, मोहम्मद जलील, प्रकाश सहाय उपस्थित रहे। विनोद पांडेय ने कहा कि इस दौरान सांगठनिक विषय पर चर्चा हुई। पार्टी को निरंतर सशक्त बनाना हमारा उद्देश्य है। साथ ही सरकार के विकास कार्यों से कार्यकताओं के अमूल्य योगदान व सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम सभी संकल्पित हैं। उन्होंने पार्टी के कर्मठ और जुझारू कार्यकताओं द्वारा उन्हें मिले सम्मान के लिए आभा...