गिरडीह, मार्च 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। 30 मार्च को झामुमो जिला समिति अपने 53वें स्थापना दिवस मनाएगी। इसके लिए शहर के झंडा मैदान को अत्यंत सुंदर व आकर्षक रुप से सजाया गया है, जहां संध्या चार बजे से समारोह शुरु होगा और इसी समारोह से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन कार्यकर्ताओं व समर्थकों में जोश भरेंगे। झामुमो के अन्य मंत्री, सांसद, विधायक सहित कद्दावर नेताओं की समारोह में मौजूदगी होगी। इसे देखते हुए झामुमो ने व्यापक व ऐतिहासिक तैयारी की है। जिलाध्यक्ष संजय सिंह की मानें तो स्थापना दिवस समारोह हर वर्ष की तरह व्यापक व ऐतिहासिक बनेगा। पूरे शहर को 10 हजार से अधिक पार्टी झंडे और बैनर से पाटा गया है। 27 तोरणद्वार बने हैं। झंडा मैदान समारोह स्थल को भव्य रुप दिया गया है। कहा कि संध्या चार बजे से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.