हजारीबाग, मार्च 17 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि।झामुमो का 47वां स्थापना दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को झामुमो विष्णुगढ़ प्रखंड कमेटी की बैठक बनासो स्थित युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव पटेल के आवास पर हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कपिलदेव चौधरी तथा संचालन प्रखंड सचिव संजय प्रजापति ने किया। बैठक में आगामी 4 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने को लेकर चर्चा की गई। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि झामुमो का स्थापना दिवस हजारीबाग स्थित जिला स्कूल के मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रखंड के सभी पंचायत और बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। कहा कि समारोह में आपकी उर्जावान कार्यकर्ताओं की उपस्थिति पार्टी की शक्ति को प्रदर्शित करेगा। जिलाध्यक्ष ने सभी पंचायत अध्यक्षों, सचिव और प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों क...