गिरडीह, मार्च 19 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। गिरिडीह के झंडा मैदान में 30 मार्च को आयोजित होनेवाले झामुमो के 53 वां स्थापना दिवस समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए बेंगाबाद झामुमो प्रखंड कमेटी ने तैयारी शुरू कर दी है। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष नुनूराम किस्कू ने इस बात की जानकारी दी। बता दें कि उनके नेतृत्व में गुरूवार से प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों मे जनसंर्पक अभियान शुरू किया गया। इसमें हरिलाडीह, विष्णुडीह, खेलवाडीह, लफरीटांड़, कुम्हरिया, रतुवाडीह, गेनरो सहित अन्य गांव शामिल है। प्रखंड अध्यक्ष नुनूराम किस्कू ने कहा कि झामुमो का 53 वां स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह ऐतिहासिक होगा। समारोह की सफलता को लेकर प्रखंड कमेटी जुटी हुई है। गांव गांव में जनसंर्पक अभियान चलाया जा रहा है। व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। समारोह में भाग लेने के लिए लोगों को न्...