बोकारो, मार्च 11 -- फुसरो। अंबेडकर कॉलोनी निवासी झामुमो नेता रविंद्र राम ने पार्टी के वार्ड नंबर 19 के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में पार्टी के फुसरो नगर अध्यक्ष को पत्र लिखा है। बताया कि वे निजी कारणों से पार्टी छोड़ रहे हैं। रविंद्र राम फुसरो क्षेत्र में पार्टी से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ताओं में गिने जाते थे। पार्टी छोड़ने के किसी विशेष कारण का उल्लेख नहीं करते हुए केवल निजी कारणों का हवाला दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...