दुमका, मार्च 14 -- गोपीकांदर। ग्राम प्रधान मांझी संगठन के प्रखंड अध्यक्ष सह झामुमो पार्टी के भूतपूर्व प्रखंड अध्यक्ष 84 वर्षीय स्व शुशील सोरेन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ासिमल गांव में ईसाई रीति रिवाज के अनुसार शनिवार को दफनाया गया । इसका निधान 12 मार्च को पश्चिम बंगाल के बर्धमान में एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान मृत्यु हुई थी। होली पर्व के दिन 4 मार्च को गोबिंदपुर साहेबगंज स्टेट हाईवे मुख्य सड़क खेरीबड़ी गांव के पास दो बाईक के बीच जोरदार भिड़ंत होने से बुरी तरह से घायल हुआ था। दुर्घटना में स्व सोरेन का दोनों हाथ , दो पंजर का हड्डी टूट गया था साथ ही माथा में गंभीर रूप से चोट लगा था। बेहोशी अवस्था में ही रेफर कर बेहतर ईलाज हेतु ले जाया गया है। लेकिन आखिर सांस 12 मार्च को शाम के पांच बजे लिया था।...