झामुमो के धरने को लेकर एकजुट होकर तैयारी करें : जोबा
सराईकेला, सितम्बर 15 -- राजनगर। केंद्र सरकार की ओर से पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से 19 सितंबर को राजनगर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की तैयारी तेज कर दी गई। रविवार को राजनगर बाजार स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में पार्टी की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम ने की। बैठक में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी, केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, बिशु हेम्ब्रम, वरिष्ठ नेता कालीपद सोरेन, झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गालाल मुर्मू समेत पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में धरना-प्रदर्शन की रूपरेखा, पंचायत एवं गांव स्तर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित करने, कार्यक्रम को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.