झामुमो के ग्वालकाटा पंचायत अध्यक्ष व सचिव के निष्कासन की मांग
घाटशिला, मार्च 24 -- पोटका। झामुमो प्रखंड कमेटी प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष सुधीर सोरेन महासचिव विनोद पांडेय से मिलकर ग्वालकाटा पंचायत के ग्रामीणों को जन वितरण प्रणाली दुकानदार मिकी हांसदा पर तीन माह से खाद्यान्न नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पार्टी विरोधी कार्य में संलिप्त रहने के कारण पंचायत अध्यक्ष सीताराम हांसदा और सचिव भवतोष भक्त को निष्कासित करने की मांग की है। दोनों पर आरोप लगाया है कि जन वितरण प्रणाली दुकानदार मिकी हांसदा का समर्थन करता है। पंचायत स्तरीय संगठन का कोई कार्यक्रम होता है तो कमेटी के सदस्यों को भी जनकारी नहीं देते हैं। दोनों के झामुमो में रहने से पंचायत में असंतोष व्याप्त है। हालांकि उपर्युक्त संदर्भ पंचायत अध्यक्ष और सचिव का बयान नहीं लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.