धनबाद, जून 14 -- मोदी सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर शनिवार को धनबाद में भाजपा की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड सरकार को घेरा। परिसदन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अन्नपूर्णा देवी बोलीं कि झारखंड में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनाकर झारखंड की जनता पछता रही है। जनहित के मुद्दों पर झारखंड सरकार गंभीर नहीं है। केंद्र की जलजीवन मिशन जैसी योजनाओं का झारखंड में ठीक से क्रियान्वयन नहीं हुआ। भ्रष्टाचार के कारण योजना प्रभावित है। राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए बोलीं कि कब, कहां और क्या बोलना चाहिए, इसकी समझ राहुल गांधी को नहीं है। यदि उनमें राजनीतिक सूझबूझ होती तो वे विदेशों में जाकर भारत की आलोचना नहीं करते। यह भी पढ़ें- पीएम का 12 वर्ष बेमिसाल, सभी क्षेत्रों में हुआ विकासकार्...