झामुमो की मजबूती के लिए प्रखंड अध्यक्ष ने की बैठक
हजारीबाग, मई 29 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि ।झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रखंड स्तरीय बैठक गुरुवार को हेमंत भुइयां के आवास पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ के जिला सचिव संजय कुमार सिंह ने की। बैठक में बड़कागांव प्रखंड के सभी 127 बूथों पर बीएलए बनाने एवं संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं से डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाकर पार्टी की नीतियों और जनहित के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का आह्वान किया। प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती से ही पार्टी को और सशक्त बनाया जा सकता है। मौके पर प्रखंड सचिव सरोज मेहता, कोषाध्यक्ष इंद्रदेव राम, हेमंत भुइयां, दीपन साव, मुंद्रिका सिंह, चुरामन गंझ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.