झामुमो की बैठक में बूथ कमेटी की समीक्षा
गिरडीह, जून 2 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखण्ड झारखंड मुक्ति मोर्चा इकाई के सदस्यों की सोमवार को पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित किया गया। जिसमें पंचायतों में हो रहे बूथ कमेटी गठन कार्य की समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष मोजाहिद अंसारी ने पंचायत अध्यक्ष व सचिव को पांच महिला एवं पांच पुरुष सदस्य को जोड़कर बूथ कमेटी का पुनर्गठन करने का निर्देश दिया। मौके पर अनिल चौधरी, व्यास राय, बमभोला सिंह, सुबोध सिंह, किशोर वर्मा, उस्मान अंसारी, मनीष चौधरी, जयकिशोर ठाकुर, मनोज हाजरा, ईश्वरी हाजरा आदि लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.