गिरडीह, फरवरी 28 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद के धुमाडीह में शनिवार को झामुमो प्रखण्ड कमेटी की एक बैठक हुई। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष नुनूराम किस्कू उर्फ टाइगर ने बैठक की अध्यक्षता की। पार्टी की सांगठनिक मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया गया और कई आवश्यक रणनीति बनाई गई। जिससे संगठन और सशक्त हो सके। मौके पर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने पर सहमति बनी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। ताकि सरकार की योजना के बारे में लोगों को जानकारी मिल सके। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि झामुमो के गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के प्रयास से बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में कई ग्रामीण सड़कों के जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। इसके अलावा नदी पर पुल पुलिया का भी निर्माण कार्य चल रहा है। जिससे ग्रामीणों को मु...