झामुमो की बैठक में एसआईआर पर चर्चा
दुमका, मई 19 -- दुमका। झारखंड मुक्ति मोर्चा दुमका जिला कमेटी की ओर से मंगलवार को दुमका परिसदन में एसआइआर को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवकुमार बास्की ने की। बैठक में एसआइआर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष शिवकुमार बास्की ने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। आने वाले समय में झारखंड में होने वाले एसआइआर को लेकर कार्यकर्ताओं को काफभ् सजग रहने की हिदायत दी गई। कहा झामुमो के कार्यकर्ता राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें। मौके पर जिला प्रवक्ता अब्दुस सलाम, दुमका जिला नगर अध्यक्ष विजय कुमार दास, कोषाध्यक्ष दीपक केवट सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- झामुमो नगर समिति की बैठक, एसआईआर और जनगणना को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.