चक्रधरपुर, मई 29 -- सोनुवा। सोनुवा में झामुमो प्रखंड कमिटी की बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष दीपक प्रधान उपस्थित थे। उन्होने बताया कि कि 2 जून को चाईबासा में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाना है। शिविर में प्रखंड कमेटी की अध्यक्षा, सचिव के अलावा पंचायत, बूथ अध्यक्ष व सचिव समेत बीएल-2 के अध्यक्ष व सचिव व वरिष्ठ कार्यकर्ता भाग लेंगे। अतिथि के रुप में केन्द्रीय सहासचिव विनोद कुमार पांडे उपस्थित होंगे। मौके पर जोटो सुरीन, अश्वनी महतो, नरेंद्र मुंडा, रोहित प्रधान, संजय जमुदा, रामकृष्ण बोदरा, भुवनेश्वर माझी, नारायण दास, सनातन पूर्ति, मनोज सिंह सोय, बाल सिंह बानरा, यदुपति प्रधान, चंद्रमोहन चातर उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...