गोड्डा, मई 11 -- गोड्डा संवाद सूत्र झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति गोड्डा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए राजेश कुमार साह उर्फ राजेश मंडल को आगामी छह वर्षों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में जिला अध्यक्ष प्रेम नन्दन कुमार द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजकर निर्णय की जानकारी दी गई है। जारी पत्र के अनुसार केंद्रीय कार्यालय के निर्देश पर 9 मई को जिला कार्यकारिणी समिति, केंद्रीय समिति के सदस्यों तथा सभी प्रखंड एवं नगर समिति अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से राजेश मंडल की गतिविधियों पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- झामुमो की बड़ी कार्रवाई , राजेश मंडल 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित पत्र में आरोप लगाया गया है कि राजेश मंडल ने अपने फेसबुक आईडी ए...