पलामू, सितम्बर 7 -- पंडवा, प्रतिनिधि। झारखंड के शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू के असामयिक निधन पर झामुमो के पंडवा प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर मेहता के नेतृत्व में हनुमानगढ़ी में सोमवार को शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकसभा में झामुमो के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए। शिक्षा मंत्री के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू के असामयिक निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी कमी झामुमो को हमेशा खलेगी। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि मंत्री सुदिव्य सोनू को दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने पार्टी में एक कार्यकर्ता के रूप में जोड़ा था। यह भी पढ़ें- संत मरियम स्कूल परिवार ने अर्पित की श्रद्धांजलि उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर पार...